देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखण्ड आगमन पर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का राज्य में स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड आगमन की शुभकामनाएं दीं। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के कृषि, ग्रामीण विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त संवाद भी हुआ।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराखण्ड दौरे के दौरान कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यक्रमों में सहभागिता की संभावना है। एयरपोर्ट पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।
