देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनहित के विभिन्न मुद्दों तथा समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में क्षेत्रीय विकास योजनाओं को गति देने, जनसुविधाओं के विस्तार तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक रेणु बिष्ट ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
