October 7, 2026
आयुर्वेद दिवस पर सीएम धामी ने भगवान धन्वंतरि की पूजा कर प्रदेशवासियों के आरोग्य की कामना की
Latest देहरादून न्यूज

आयुर्वेद दिवस पर सीएम धामी ने भगवान धन्वंतरि की पूजा कर प्रदेशवासियों के आरोग्य की कामना की

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, रोगों की रोकथाम और प्राकृतिक उपचार के माध्यम से समाज को निरोग बनाने में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयुर्वेद तथा भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार भी आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और जन-जन तक इसके लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *