October 7, 2026
3 अक्टूबर को जारी होगी उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची, राजनीतिक दलों के साथ हुई समीक्षा बैठक
Latest देहरादून न्यूज

3 अक्टूबर को जारी होगी उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची, राजनीतिक दलों के साथ हुई समीक्षा बैठक

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डॉ. जोगदंडे ने बताया कि प्रदेशभर में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे ईसीआई-नेट पोर्टल या अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास तथा भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *