October 7, 2026
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
Latest देहरादून न्यूज

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की प्रति साझा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की सहभागिता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में सभी राजनीतिक दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रतिनिधियों से निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया में निरंतर सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र दुम्का तथा सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *