October 7, 2026
राज्यसभा सीट के लिए दिनेश आर्य ने किया नामांकन, CM धामी ने दी शुभकामनाएं
Latest देहरादून न्यूज राजनीति

राज्यसभा सीट के लिए दिनेश आर्य ने किया नामांकन, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश आर्य ने आज विधानसभा, देहरादून में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे और उन्होंने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं।

नामांकन कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायकगण मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने दिनेश आर्य की उम्मीदवारी को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राज्यसभा सीट के लिए नामांकन के अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य के सफल राजनीतिक दायित्व के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *