October 9, 2026
केदारनाथ रोपवे परियोजना में तेजी लाने के मुख्य सचिव के निर्देश
Latest देहरादून न्यूज

केदारनाथ रोपवे परियोजना में तेजी लाने के मुख्य सचिव के निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने वन स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों को शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करने, राजस्व भूमि पर टावरों की नींव का कार्य शुरू करने तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग में तेजी लाने को कहा। साथ ही, गौरीकुंड और सोनप्रयाग के निकट पार्किंग, जनसुविधाओं एवं आवासीय सुविधाओं के विकास के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यात्रा के व्यस्ततम समय में निर्माण कार्यों के कारण यातायात एवं यात्रा संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और आवश्यक व्यवस्थाओं को पहले से सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *