चैड चैनपुर (पौड़ी गढ़वाल)। श्री निरंकार देव सेवा धाम, चैड चैनपुर में आगामी 18 नवंबर 2026 को श्री निरंकार देव रथाई बाबा स्थल पर एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत 17 नवंबर 2026, मंगलवार को रात्रि 10 बजे से होगी। वहीं, 18 नवंबर 2026, बुधवार को प्रातःकालीन कार्यक्रम के तहत भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी भक्तजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
कार्यक्रम का विवरण
स्थान: श्री निरंकार देव सेवा धाम, चैड चैनपुर
दिनांक: 18 नवंबर 2026
पूर्व संध्या कार्यक्रम: 17 नवंबर 2026, रात्रि 10 बजे से
