October 28, 2026
अंकिता भंडारी के माता-पिता का इंडिया गेट पर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा; देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
Latest अपराध देश राज्य

अंकिता भंडारी के माता-पिता का इंडिया गेट पर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा; देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उनके माता-पिता ने दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया। गुरुवार तड़के दिल्ली पुलिस ने उन्हें और कई अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में अंकिता के माता-पिता को रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान अंकिता के परिजनों ने भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर आपत्ति जताई। उनकी मांग है कि मामले से जुड़े कथित वीआईपी एंगल की जांच पूरी होने तक इस नियुक्ति को रद्द किया जाए।

अंकिता की मां ने मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी। वहीं, उनके पिता ने केंद्र सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि नियुक्ति रद्द नहीं की गई, तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा।

इस घटनाक्रम के बाद अंकिता भंडारी मामले में न्याय और कथित वीआईपी एंगल की जांच की मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *