देहरादून । Pushkar Singh Dhami आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां वे कल आयोजित होने वाली ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ की 26वीं बैठक में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री देहरादून से रवाना होकर शाम 5:30 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, 19 मई को जगदलपुर के होटल ग्रैंड एम्बिसन में आयोजित ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ की 26वीं बैठक में कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में क्षेत्रीय विकास, आंतरिक सुरक्षा, आधारभूत ढांचे और राज्यों के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
इससे पहले मुख्यमंत्री आज सुबह 10:20 बजे देहरादून में चारधाम यात्रा के लिए विशेष एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह सेवा चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।
सरकार का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
