कैंची धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, सुबह 5 बजे खुले बाबा नीब करौरी महाराज के कपाट
Latest धार्मिक/धर्म-समाचार

कैंची धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, सुबह 5 बजे खुले बाबा नीब करौरी महाराज के कपाट

नैनीताल


। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के स्थापना दिवस पर आस्था का महासंगम देखने को मिला। सोमवार प्रातः 05:00 बजे जैसे ही बाबा नीब करौरी महाराज के पावन कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए, वैसे ही देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी

Oplus_16908288

भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं और अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट कर रहे हैं। हर ओर भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक इंतजाम किए हैं।

 

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल, यातायात कर्मी एवं स्वयंसेवक लगातार तैनात हैं। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन, सुरक्षित आवागमन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। पुलिस कर्मी लगातार श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं तथा निर्धारित रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करा रहे हैं।

 

नैनीताल पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

कैंची धाम में उमड़ी श्रद्धा की यह अद्भुत तस्वीर एक बार फिर बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति लोगों की अटूट आस्था और विश्वास को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *