देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवनों के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की। सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवनों के निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए तथा प्रस्तावित भवनों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि वहां विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियों का सुचारु संचालन हो सके। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देशित किया कि ओबीसी बाहुल्य क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ओबीसी वर्ग के उत्थान से जुड़ी योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में संबंधित विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए गए।
राज्य
ओबीसी कल्याण को नई रफ्तार: गढ़वाल–कुमाऊं में बनेंगे बहुउद्देशीय भवन, सीएम धामी की प्राथमिकता
- by Garhdesh Samachar
- February 11, 2026
- 0 Comments
- 12 Views
Tags:
Administrative MeetingAwareness CampaignBreaking News UttarakhandCM DhamiCM ReviewCommunity HallDehradun SecretariatDevelopment UpdateEducation SupportEducational ProgramsEmpowerment ProgramsGarhwal MandalGovernment MeetingGovernment ProjectsInclusive DevelopmentInfrastructure DevelopmentKumaon Mandallatest Uttarakhand newsMultipurpose BuildingOBC BhawanOBC CommissionOBC CommunityOBC DevelopmentOBC WelfareOther Backward ClassesPolicy ReviewPublic InfrastructurePublic WelfarePushkar Singh DhamiReview MeetingRural DevelopmentSecretariat MeetingSocial ActivitiesSocial EmpowermentSocial JusticeState GovernmentUrban DevelopmentUttarakhand governmentUttarakhand NewsUttarakhand OBCWelfare InitiativesWelfare Schemesअन्य पिछड़ा वर्गउत्तराखंड सरकारओबीसी आयोगकुमाऊं मंडलगढ़वाल मंडलजनकल्याणकारी योजनाएंजनहित योजनादेहरादून सचिवालयपिछड़ा वर्ग कल्याणप्रशासनिक गतिविधियांबहुउद्देशीय भवनराज्य समाचारविकास योजनाएंशैक्षिक गतिविधियांसमाज कल्याणसरकारी समीक्षासामाजिक विकाससीएम धामी बैठकRelated Post
Latest, धार्मिक/धर्म-समाचार, राज्य, शिक्षा
दो दिवसीय नि:शुल्क समर कैंप का समापन, बच्चों
June 9, 2026
