मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायकों की भेंट, UCC के एक वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई
राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायकों की भेंट, UCC के एक वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधायक आदेश चौहान, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा एवं कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर विधायकों ने समान नागरिक संहिता (UCC) के उत्तराखंड में सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायकों ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।

भेंट के दौरान विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी विकास योजनाओं के संबंध में अनुरोध पत्र मुख्यमंत्री को सौंपते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इसके साथ ही बैठक में विभिन्न समसामयिक विषयों, राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *