ऋषिकेश में युवती की गोली मारकर हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राज्य

ऋषिकेश में युवती की गोली मारकर हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश।
ऋषिकेश में युवती की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश गुप्ता को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

जबरन शादी का दबाव बना रहा था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेश गुप्ता लंबे समय से मृतका प्रीति रावत पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था और लगातार उसे धमका रहा था। मृतका द्वारा शादी से साफ इनकार किए जाने के बाद आरोपी ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत तमंचा खरीदा

कमरे में घुसकर मारी गोली

पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी की रात आरोपी मृतका के कमरे में घुसा और उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

एसएसपी अजय सिंह स्वयं पहुंचे मौके पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह स्वयं ऋषिकेश पहुंचे और घटना की समीक्षा की। उनके निर्देश पर एसओजी समेत कई विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।

CCTV, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर बने आधार

पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी की गतिविधियों को ट्रेस किया। आरोपी प्रदेश से बाहर फरार होने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे छुटमलपुर (सहारनपुर) से दबोच लिया।

पुलिस हिरासत में आरोपी, नेटवर्क की जांच जारी

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस द्वारा हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी सहित आरोपी से जुड़े पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *