एकल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की उड़ान: 484 महिलाओं को 3.45 करोड़ की सहायता, दूसरे चरण में 540 चयनित
Latest राज्य

एकल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की उड़ान: 484 महिलाओं को 3.45 करोड़ की सहायता, दूसरे चरण में 540 चयनित

देहरादून के मुख्य सेवक सदन में मंगलवार को मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 6 जनपदों की कुल 484 महिलाओं को योजना की पहली किस्त के रूप में 3 करोड़ 45 लाख 34 हजार 500 रुपये की धनराशि वितरित की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह योजना महिलाओं के स्वाभिमान और संघर्ष का सम्मान है तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मिसाल साबित होगी।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तलाकशुदा, परित्यक्ता, विधवा अथवा अन्य कारणों से एकल हुई महिलाओं के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दिखावटी सम्मान नहीं बल्कि वास्तविक अवसरों की आवश्यकता है और यह योजना उन्हें आर्थिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास भी देगी। कार्यक्रम के दौरान कई लाभार्थी महिलाएं अपने संघर्ष साझा करते हुए भावुक हो गईं और कहा कि अब वे सम्मान के साथ अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि दूसरे चरण में शेष सात जनपदों की 540 महिलाओं का चयन हो चुका है और उन्हें इसी माह के अंत तक धनराशि वितरित की जाएगी। कार्यक्रम में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंसीलाल राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *