देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों का उग्र प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारी
Latest राज्य

देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों का उग्र प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारी

देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगारों का विरोध सोमवार को और उग्र हो गया। सुबह करीब पांच बजे चार नर्सिंग बेरोजगार और उनके समर्थन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष Jyoti Rautela परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि जब तक सरकार मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

Nursing Ekta Manch के बैनर तले एकता विहार में नर्सिंग बेरोजगारों का धरना 158वें दिन और अनशन 23वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन में शामिल कविता पुंडीर, धमेंद्र, विनोद और आनंद पानी की टंकी पर चढ़ गए, जबकि बड़ी संख्या में अन्य नर्सिंग बेरोजगार नीचे धरने पर बैठे रहे। रस्सी के माध्यम से प्रदर्शनकारियों तक खाना और पानी पहुंचाया गया।

मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर और मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत ने कहा कि लंबे समय से धरना और अनशन के बावजूद सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। कई साथियों की तबीयत बिगड़ चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

नर्सिंग बेरोजगारों ने मांग की कि नियमावली को स्थायी रूप से वर्षवार लागू किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और नियमितता बनी रहे। साथ ही आईपीएचएस मानकों के अनुसार पूर्व की भांति 2000 पदों पर वर्षवार भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग उठाई गई।

शाम को नर्सिंग एकता मंच के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री Subodh Uniyal से उनके आवास पर मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग रखी। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले में सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया।

कांग्रेस नेता Harak Singh Rawat और चकराता विधायक Pritam Singh भी नर्सिंग बेरोजगारों के समर्थन में पहुंचे। हरक सिंह रावत ने कहा कि नर्सिंग बेरोजगारों की मांग जायज है और सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के बाद पहली बार वह केवल नर्सिंग बेरोजगारों की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर वह पूर्व मुख्यमंत्री Trivendra Singh Rawat से भी गुहार लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *