नैनीडांडा। राजकीय शिक्षक संघ नैनीडांडा द्वारा आयोजित छात्र सम्मान समारोह में राजकीय हाई स्कूल चिलाऊ पट्टी बूँगी के छात्र करन सिंह ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
करन सिंह, श्रीमती मंजू देवी (प्रधान) एवं श्री अजीत सिंह के पुत्र हैं तथा ग्राम ताल, पंचायत चिलाऊ के निवासी हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
करन की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। समारोह के दौरान शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने करन सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार और शुभचिंतकों ने भी उनकी सफलता पर खुशी जताई है।

