पौड़ी गढ़वाल। रिखणीखाल क्षेत्र के निवासी एवं शिक्षक लक्ष्मण सिंह रावत बीते 31 मई 2026 से लापता हैं। रिखणीखाल पुलिस द्वारा जारी गुमशुदगी सूचना के अनुसार लक्ष्मण सिंह रावत अपने गांव तोलियोंडांडा (उम्मेदबाखल), रिखणीखाल से सुबह घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से घर वापस नहीं लौटे हैं।
पुलिस के अनुसार गुमशुदगी संबंधी मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उनकी तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जारी सूचना के मुताबिक लक्ष्मण सिंह रावत की आयु लगभग 50 वर्ष, रंग गोरा, लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच तथा शरीर पतला है। घर से निकलते समय उन्होंने काली पैंट, काली जैकेट और काले रंग के सैंडल पहन रखे थे।
परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को लक्ष्मण सिंह रावत के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है या वे कहीं दिखाई देते हैं तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें।
रिखणीखाल पुलिस और परिजनों ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि लापता शिक्षक का जल्द पता लगाया जा सके।
