सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग के लिए 3.87 करोड़ रुपये स्वीकृत, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
Latest राज्य

सांसद अजय भट्ट के प्रयासों से विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग के लिए 3.87 करोड़ रुपये स्वीकृत, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी है कि गोलापार क्षेत्र में स्थित सूखी नदी पर विजयपुर-पहाड़पानी मार्ग के लिए कॉजवे निर्माण एवं 1.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य हेतु 3.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि बजट जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि विजयपुर क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क एवं आवागमन की समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की आवश्यकताओं को देखते हुए उनके प्रयासों से वन विभाग की आवश्यक स्वीकृतियां तथा लोक निर्माण विभाग की सैद्धांतिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने विजयपुर में पुल निर्माण की मांग भी रखी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को प्रारंभिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में यहां पुल निर्माण कार्य भी कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की यातायात सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी।

सांसद भट्ट ने कहा कि इससे पूर्व शेरनाला और सूर्यानाला में भी पूर्व में निर्मित कॉजवे के स्थान पर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी तर्ज पर विजयपुर क्षेत्र में भी बेहतर एवं स्थायी यातायात सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि सड़क एवं कॉजवे निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विजयपुर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *