पर्यटन नगरी रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के भिकियासैंण विकास खंड स्थित श्री शान्तिधाम रक्षाश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उत्तराखंड श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा का श्रवण कर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

कैलाश पंत ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को सत्य, धर्म, सदाचार और मानवता का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। भागवत कथा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा व्यक्ति को धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने आयोजन समिति और श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
