रामनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं लोकप्रिय नेता, पूर्व सैनिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत का जन्मदिन क्षेत्रभर में राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कानिया से हुई, जिसके बाद कानिया चौराहा, रामनगर नगर मंडल, जाटव बस्ती एवं पीरुमदारा मंडल सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजन किए गए।
इस अवसर पर बाबा नीम करौली अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 47 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इसके बाद पिपलसाना, थारी, बेरिया, मालधन चौड़, आमपोखरा एवं बसई समेत कई क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने केक काटकर इन्दर रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पूरे दिन क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम में बब्बू चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान छोरी, मोहन पाठक, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पाठकोट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित मोहन, शुभम, उत्तम, रजत, राज, हरीश खंतवाल, हरीश सनवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरन कोहली, नवीन टम्टा, प्रमोद उप्रेती सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं बाबा नीम करौली अस्पताल के संचालक डॉ. सिद्धार्थ एवं डॉ. तरुण ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर इन्दर रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
