चमोली बाइक हादसा: गलनाव में खाई में गिरे दो घायल युवकों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू
Latest देहरादून न्यूज

चमोली बाइक हादसा: गलनाव में खाई में गिरे दो घायल युवकों का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

चमोली। जनपद चमोली के गलनाव क्षेत्र में बुधवार को एक बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों का सफल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को पुलिस चौकी गौचर के माध्यम से SDRF को सूचना मिली कि गलनाव क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बाइक पर दो युवक सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए थे। इनमें एक युवक को गंभीर चोटें आई थीं, जबकि दूसरा सामान्य रूप से घायल था। दुर्घटनास्थल सड़क से नीचे होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण था।

अपर उप निरीक्षक शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम ने नीचे उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई और उन्हें सावधानीपूर्वक सुरक्षित बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया तथा एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

घायलों की पहचान लइक अहमद (26 वर्ष), निवासी नद्दा फन मोहल्ला, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा इब्राहिम मंसूरी (28 वर्ष), पुत्र मुन्नी अहमद, निवासी सहारनपुर के रूप में हुई।

SDRF की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के चलते दोनों घायलों को समय रहते उपचार उपलब्ध कराया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *