UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, अधीनस्थ न्यायालयों में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन शुरू
Latest राज्य शिक्षा

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, अधीनस्थ न्यायालयों में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन शुरू

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों में समूह ‘ग’ के 398 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) और स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 08 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन भी कर सकेंगे।

UKSSSC Official notification

भर्ती के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) के 246 पद, कनिष्ठ सहायक (कुटुंब न्यायालय) के 29 पद तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक के 123 पद सहित कुल 398 पदों पर चयन किया जाएगा।

आयोग ने लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और इसे ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जा सकता है।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा आरक्षण संबंधी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। यह भर्ती उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी सेवा में जाने का बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *