त्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत और उत्साहजनक खबर है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति जारी कर दी जाए।
बैठक में खेल मंत्री ने खेल विश्वविद्यालय तथा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में जल्द से जल्द शैक्षिक सत्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल शिक्षा और खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
रेखा आर्या ने आगामी 39वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही नई खेल नीति को प्रभावी रूप से लागू करने तथा प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में मिनी स्टेडियम स्थापित करने की योजना को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेलों में करियर बनाने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
