देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से शिष्टाचार एवं आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने केरल में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर वेणुगोपाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।
बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह की बैठकों से पार्टी के भीतर समन्वय बढ़ाने और भविष्य की रणनीति तय करने में मदद मिलती है।
