September 14, 2026
देहरादून समाचार: पांवटा साहिब से उत्तराखंड की ओर कूच कर रहे निहंग सिखों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी
Latest देहरादून न्यूज

देहरादून समाचार: पांवटा साहिब से उत्तराखंड की ओर कूच कर रहे निहंग सिखों का हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी

देहरादून/विकासनगर। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से उत्तराखंड की ओर कूच कर रहे कुछ निहंग सिखों द्वारा रास्ते में हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को गिराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। इसी दौरान आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कुछ निहंग सिखों ने बैरिकेड्स हटाने और गिराने का प्रयास किया। वायरल वीडियो में कुछ लोगों के हाथों में लाठी-डंडे भी दिखाई दे रहे हैं, जिनसे पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन ने हालात पर नजर बनाए रखी है तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

फिलहाल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस द्वारा जबरन उत्तराखंड में प्रवेश की कोशिश कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *