देहरादून समाचार: रायपुर में वाइन शॉप के बाहर फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल
Latest देहरादून न्यूज

देहरादून समाचार: रायपुर में वाइन शॉप के बाहर फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति घायल

देहरादून। राजधानी के रायपुर क्षेत्र में देर रात वाइन शॉप के बाहर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग होने से इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की चपेट में आकर एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति विवाद में शामिल नहीं था। उसे तुरंत उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *