September 12, 2026
देहरादून ज्वेलरी चोरी मामला: इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर से खुला 10 लाख रुपये की चोरी का राज, घरेलू सहायिका गिरफ्तार
Latest देहरादून न्यूज

देहरादून ज्वेलरी चोरी मामला: इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर से खुला 10 लाख रुपये की चोरी का राज, घरेलू सहायिका गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून पुलिस ने करीब एक साल पहले हुई लाखों रुपये के हीरे और सोने के आभूषणों की चोरी का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला ने घर से करीब 10 लाख रुपये के कीमती आभूषण चोरी किए थे।

 

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने पूरे मामले का राज खोल दिया। आरोपी महिला ने चोरी किए गए हीरे के हार को पहनकर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट की थी। यही तस्वीर पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुई।

 

राजपुर थाना पुलिस ने तकनीकी और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी हीरे और सोने के कीमती आभूषण बरामद कर लिए। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

इस सफल खुलासे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने जांच टीम की सराहना करते हुए पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर साझा की गई एक तस्वीर ने ऐसे मामले का खुलासा कर दिया, जो करीब एक साल से जांच के दायरे में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *