राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Latest देहरादून न्यूज

राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से गुरुवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों तथा समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान राज्य में संचालित विकासात्मक योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही राज्यहित से जुड़े समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह के बीच हुई यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें उत्तराखंड के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *