September 11, 2026
पौड़ी में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 शराबी चालकों के वाहन सीज, 108 का चालान
Latest देहरादून न्यूज

पौड़ी में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 शराबी चालकों के वाहन सीज, 108 का चालान

पौड़ी गढ़वाल: जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पौड़ी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान कोटद्वार से 3 और लैंसडाउन से 2 सहित कुल 5 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण (DL Cancellation) की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा रैश ड्राइविंग, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर 44 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इनमें लक्ष्मणझूला के 23, कोटद्वार के 6, यातायात कोटद्वार के 10, रिखणीखाल के 2, सतपुली के 2 और धुमाकोट का 1 चालक शामिल है।

पूरे जनपद में अभियान के दौरान कुल 108 वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए गए। पौड़ी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *