श्रीनगर/रुद्रप्रयाग: लगातार हो रही बारिश के बीच यात्रियों के लिए राहत की खबर है। श्रीनगर के समीप शिरोबगड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा हटाने का कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को यातायात के लिए सुचारु रूप से खोल दिया गया है। अब इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से शुरू कर दी गई है।
वहीं, जनपद रुद्रप्रयाग के खाखरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी मलबा और बारिश के कारण अवरुद्ध है। संबंधित एजेंसियां मार्ग को खोलने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।
प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक जोखिम न लेने की भी सलाह दी है।
