केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन, गौरीकुंड के पास रास्ता बंद, यात्रियों की आवाजाही रोकी
Latest देहरादून न्यूज

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन, गौरीकुंड के पास रास्ता बंद, यात्रियों की आवाजाही रोकी

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब चारधाम यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड गेट से लगभग 200 मीटर आगे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रियों की आवाजाही तत्काल रोक दी और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं सुरक्षा कार्यों में जुट गई हैं।

मार्ग पर गिरे मलबे और बोल्डरों को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों के अनुसार, रास्ता सुरक्षित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम और यात्रा से जुड़े आधिकारिक अपडेट के बाद ही आगे की यात्रा करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

लगातार बारिश को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में यात्रियों को सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *