SIR अभियान: आयुक्त दीपक रावत ने बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची सत्यापन की अपील
Latest देहरादून न्यूज

SIR अभियान: आयुक्त दीपक रावत ने बूथों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची सत्यापन की अपील

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने विभिन्न मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि SIR अभियान से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किए जाएं। उन्होंने मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों के सत्यापन की प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में दर्ज अपने विवरण की जांच करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उसका सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाए रखने में आम नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *