मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पादों की मांग अब केवल देश तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी इन उत्पादों को पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को एक मजबूत ब्रांड के रूप में बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से प्रदेश के कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ाते हुए उन्हें देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के उत्पादों की बढ़ती मांग प्रदेश की स्थानीय अर्थव्यवस्था और ‘वोकल फॉर लोकल’ की दिशा में सकारात्मक संकेत है।
