September 11, 2026
CM धामी का बड़ा ऐलान: बाबा नीब करौरी महाराज की फिल्म ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री
Latest देहरादून न्यूज मनोरंजन

CM धामी का बड़ा ऐलान: बाबा नीब करौरी महाराज की फिल्म ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन और उनके प्रेरणादायी संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को देश और दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री ने फिल्म की विषय-वस्तु की सराहना करते हुए कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन सेवा, भक्ति और मानवता के उच्च आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार की फिल्में नई पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करेंगी।

राज्य सरकार का मानना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित गुणवत्तापूर्ण सिनेमा को प्रोत्साहन देने से प्रदेश में फिल्म पर्यटन और आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *