September 11, 2026
शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
Latest देहरादून न्यूज

शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

देहरादून | शिक्षक दिवस 2026 शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का अनुपम प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को ज्ञान, नैतिकता और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

श्री धामी ने प्रदेश एवं देश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से समृद्ध कर समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके समर्पण, सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे अमूल्य योगदान के लिए आभार भी प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *