रुद्रप्रयाग: केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है। संवेदनशील हिस्से से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को हेलमेट पहनाकर सुरक्षित निकाला जा रहा है।
प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की निगरानी में यात्रियों को नियंत्रित तरीके से पार कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतें।
