October 8, 2026
खटीमा में CM धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
Latest देहरादून न्यूज

खटीमा में CM धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

खटीमा: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर के खटीमा में एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन-दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान को विकास का मूल आधार माना। उनका अन्त्योदय का विचार समग्र, संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में आज भी मार्गदर्शक बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि सभी विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *