October 8, 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 15 अपशिष्ट प्रबंधन वाहनों को दिखाई हरी झंडी, 7 इलेक्ट्रिक वाहन नेस्ले CSR से मिले
Latest देहरादून न्यूज

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने 15 अपशिष्ट प्रबंधन वाहनों को दिखाई हरी झंडी, 7 इलेक्ट्रिक वाहन नेस्ले CSR से मिले

खटीमा: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 15 विशेष वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं। इस अवसर पर ब्रिटानिया की ओर से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सामग्री भी प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन में आधुनिक तकनीक, जनभागीदारी और कॉरपोरेट क्षेत्र का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित किया जा रहा सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में कचरा संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश सासनी ने जिले में चल रहे कचरा प्रबंधन कार्यों और स्वच्छता संबंधी पहलों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मौर्य, मेयर श्री विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी श्री अजय गणपति, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सदस्य सचिव सीएसआर श्री मनमोहन मैनाली, नेस्ले इंडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स एवं सस्टेनेबिलिटी डायरेक्टर श्री कुंवर हिम्मत सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *