October 7, 2026
सचिवालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि, ‘वैष्णव जन’ का हुआ सामूहिक गायन
Latest देहरादून न्यूज

सचिवालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि, ‘वैष्णव जन’ का हुआ सामूहिक गायन

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सचिवालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भातखंडे संगीत महाविद्यालय द्वारा महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ का समवेत गायन प्रस्तुत किया गया। भजन के माध्यम से महात्मा गांधी के मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति संवेदनशीलता के संदेश को याद किया गया।

महात्मा गांधी की जयंती प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और सामाजिक समरसता, स्वच्छता तथा जनसेवा को विशेष महत्व दिया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उनकी जयंती भी 2 अक्टूबर को मनाई जाती है।

सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों राष्ट्रीय विभूतियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन और कार्यशैली में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव श्री नितेश कुमार झा, अपर सचिव श्री विजय कुमार जोगदंडे एवं श्री नवनीत पाण्डेय सहित सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *