October 7, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
Latest देहरादून न्यूज

मुख्यमंत्री धामी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता की स्थापना के लिए प्रासंगिक हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का प्रसिद्ध उद्घोष ‘जय जवान, जय किसान’ देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव रेखांकित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान व्यक्तित्वों के आदर्श देश और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरणा प्रदान करते हैं। उनके विचारों एवं जीवन मूल्यों को अपनाकर हम राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य लोगों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *