October 7, 2026
सीएम धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखण्ड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि
Latest देहरादून न्यूज

सीएम धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखण्ड बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप ही अलग उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण करना ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *