उत्तरकाशी। Gyanesh Kumar ने अपने उत्तराखण्ड दौरे के पहले दिन सीमांत जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) के साथ विस्तृत संवाद कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और एसआईआर (Special Intensive Revision) की मैपिंग प्रक्रिया की जानकारी ली।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बूथ स्तर अधिकारी श्रीमती मिंटू देवी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने में बीएलओ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण और मैपिंग से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान B. V. R. C. Purushottam भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को राज्य में निर्वाचन संबंधी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस दौरे को सीमांत क्षेत्रों में निर्वाचन व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत समझने और मतदान प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
