सीएम धामी आज श्रमिकों को देंगे बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का करेंगे शुभारंभ
Latest देहरादून न्यूज

सीएम धामी आज श्रमिकों को देंगे बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का करेंगे शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत करेंगे। मुख्य सेवक सदन में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ किया जाएगा तथा दो मेडिकल मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इस अवसर पर चयनित छात्रों को प्रवेश पत्र भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से श्रमिक परिवारों और छात्रों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। सरकार का उद्देश्य श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहन देना है। इस पहल से प्रदेश के श्रमिक वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी और छात्र समुदाय को भी लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, श्रमिक प्रतिनिधि, छात्र एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की जा रही ये योजनाएं श्रमिक कल्याण और सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *