देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) के निरीक्षक श्री मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन, देहरादून पहुंचकर स्वर्गीय मनोज मनराल को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. मनोज मनराल का असमय निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पूरी तरह से शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें।
पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय मनोज मनराल के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।
