मुख्यमंत्री धामी से वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने की भेंट, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश
Latest राज्य

मुख्यमंत्री धामी से वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने की भेंट, निष्पक्ष कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने अपने परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट ने अपने प्रकरण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून के दायरे में रहते हुए निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *