September 11, 2026
देहरादून: 13 वर्षीय किशोरी 5 दिन से लापता, परिजनों में रोष; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Latest देहरादून न्यूज

देहरादून: 13 वर्षीय किशोरी 5 दिन से लापता, परिजनों में रोष; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोरी के पिछले पांच दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रबनी निवासी कुमारी मीनाक्षी (13 वर्ष), पुत्री पुष्पेंद्र भदौरिया, 4 जुलाई से लापता है। इस संबंध में आईएसबीटी चौकी, थाना पटेलनगर में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों का कहना है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस सफलता हासिल नहीं कर सकी है।

परिवार का आरोप है कि बच्ची के लापता होने के पीछे क्षेत्र में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। इस संबंध में संबंधित जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन अब तक कोई निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई है।

मामले को लेकर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून को अवगत कराया है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।इधर, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बच्ची का जल्द पता नहीं लगाया गया और मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे एसएसपी कार्यालय का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *