देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 में चयनित 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है और अब उन्हें पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब तक प्रदेश में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि राज्य में लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून के कारण भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हुई है। इससे नकल माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगा है और योग्य अभ्यर्थियों को उनकी मेहनत के आधार पर अवसर मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं के सपनों को नई उड़ान देना और उन्हें बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना है। पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के माध्यम से प्रदेश में सुशासन को भी मजबूती मिल रही है।
