पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्र धारचूला में काली नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए चेतावनी स्तर तक पहुंच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों एवं संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
