September 11, 2026
दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली
Latest देहरादून न्यूज

दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली

Oplus_16908288

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में श्री दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही अधिनियम के माध्यम से प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।शपथ ग्रहण के बाद श्री दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *